उत्तर प्रदेश

Mahoba: ब्लैक मॉकड्रिल से सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Admindelhi1
23 Jan 2026 9:59 PM IST
Mahoba: ब्लैक मॉकड्रिल से सुभाष चंद्र बोस को किया याद
x

महोबा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज वीर भूमि डिग्री कालेज महोबा में ब्लैक मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता और नागरिकों की तैयारियों को परखना था।

मॉकड्रिल के दौरान निर्धारित समय पर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई और अंधकार की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग , रेडक्रॉस के सभापति डॉ अभिषेक सक्सेना की टीम तथा स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। अधिकारियों ने आमजन को आपदा के समय संयम बनाए रखने, अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और साहस की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं और नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

मॉकड्रिल के समापन पर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की गई।

Next Story