- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mahoba: 2027 चुनाव में...

महोबा: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के बैनर तले महोबा के एकता पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से निर्णय लिया गया जो राजनैतिक दल स्वर्णकार समाज के लोगों को टिकट देगा उसी दल को स्वर्णकार समाज अपना समर्थन देगा। इस आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्वर्णकार समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आप को बता दे कि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा स्वर्णकार समेत कई नेताओं ने भाजपा के नारे का हवाला देते हुए न्यूनतम 30 विधानसभा सीटों पर टिकट की मांग की।
उन्होंने मिशन 2027 के तहत कम से कम 20 विधायक विधानसभा में भेजने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कौशल सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज ने भाजपा को लंबे समय तक समर्थन दिया। उन्हें एक बार ब्लॉक प्रमुख का अवसर मिला, लेकिन बाद में टिकट नहीं दिया गया। अब समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व की जरूरत है। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वर्णकार समाज के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर 2027 के चुनाव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। नेताओं का मानना है कि समाज की संख्या और प्रभाव को देखते हुए किसी भी दल की जीत में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।





