- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mahoba: कार और बाइक की...
Mahoba: कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत

महोबा: जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी और बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, बगरोन गांव निवासी कुश कुमार की पत्नी कंचन और अन्य परिजन गाड़ी में सवार थे। वो ननौरा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे। हालांकि गांव के पास जैसे ही गाड़ी एक मोड़ पर पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों वाहन एक गड्ढे में गिर गए। इस टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी, जिन्होंने घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर गए। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 5 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में दो बाइक सवार शामिल हैं। फिलहाल 3 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एएसपी वंदना सिंह ने कहा, "पुलिस को ईको कार और बाइक में टक्कर की सूचना मिली थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर गए।





