- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mahoba: डस्टबिन वितरण...

महोबा: नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में घर घर डस्टबिन वितरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 21 में डस्टबिन वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 21 हवेली दरवाज़ा के सभासद शैलेन्द्र पांडेय ने बताया की नगर में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पालिका की ओर से घर-घर डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा की नगर वासी नगर पालिका का सहयोग कर नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करे। निरंतर नगर में साफ सफाई का क्रम जारी है। नगर के सभी 25 वार्डों में स्वच्छता को लेकर घर घर डस्टबिन दिए जा रहे है।
जिससे की सुविधा के साथ घर का कचरा गाड़ी में डाला जाए। स्वच्छता अभियान को गति देने एवं नगर महोबा को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सभी घरों में गीला एवं सूखा कचरा रखने हेतु अलग-अलग डस्टबिन का वितरण किया गया। डस्टबिन वितरण करते समय लोगों से अपील करते हुए हवेली दरवाज़ा वार्ड क्रमांक 21 के सभासद शैलेन्द्र पांडेय ने कहा कि आप लोगों के सहयोग के बिना अपना वार्ड स्वच्छ व सुंदर नहीं बनाया जा सकता है। आप लोग अपने अपने घर के कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें बीच सड़क पर व घर के बाहर न फेंके। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने बताया कि फिलहाल नगर पालिका महोबा के 25 वार्डो के घरों में डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है।
शेष बचे घरों में जल्द ही डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। नगर पालिका महोबा का कोई भी घर नहीं छूटेगा। वही डस्टबिन देते समय टीम ने कहा कि महोबा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 21 के डस्टबिन वितरण अभियान में हवेली दरवाज़ा सभासद शैलेन्द्र पांडेय ,सफाई नायक भगवानदीन ,स्वाति, तनु, शविना के साथ मुहाल वासी उपस्थित रहे।





