- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mahoba: आतिशबाजी के...

महोबा: महोबा के डाक बंगला मैदान में 55 फीट के विशालकाय रावण के पुतले का आज होगा भव्य दहन। भगवान राम के तीर से रावण की नाभि में चोट लगते ही पटाखों के धमाकों के साथ रावण जल उठेगा, और मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठेगा। दशहरा के इस महोत्सव में शहर और गांवों से हजारों लोग शिरकत करेंगे। महोबा के डाक बंगला मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आप को बता दे कि जिले में साहित्य परिषद के द्वारा लगभग 50 वर्षों से रामलीला का मंचन साहित्य परिषद के अध्यक्ष रमेश जैदका के माध्यम से हर वर्ष किया जाता रहा है लेकिन उनके न होने पर उनके पुत्र ने अपने पिताजी की परंपरा को छोड़ते हुए इस वर्ष रामलीला का मंचन नहीं करवाया जिससे आम जनता में भारी निराशा दिखाई दे रही है।
गौरतलब हो कि जिले में साहित्य परिषद के द्वारा लगभग 50 वर्षों से रामलीला का मंचन डाकबंगला मैदान में किया जा रहा था और लोग रामलीला मंचन देखकर समाजसेवी रमेश जैदका के प्रति आभार व्यक्त करते थे क्योंकि वह एक समाजसेवी और एक व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने इस परंपरा को जीवित करने के लिए सर्व प्रथम शुक्रवारी बाजार में रामलीला का मंचन करवाया था उसके बाद में डाकबंगला मैदान में रामलीला कराया जाने लगा जिससे लोग हर वर्ष की भांति भगवान राम की लीला का आनंद उठाते थे कभी प्रोजेक्टर के रूप में तो कभी वृंदावन से कलाकार बुलाकर साहित्य परिषद की ओर से रामलीला कराया जाता था जिसको देखने के लिए जिले के अधिकांश लोग आते थे लेकिन उनके न रहने से यह परंपरा उनके पुत्र के द्वारा धीरे-धीरे समाप्ति की ओर जा रही थी।
वहीं आज इस परंपरा को जीवित करने के लिए समाजसेवी सुलभ सक्सेना ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है और आज के दिन रामलीला करवाने का निश्चित किया है जिससे लोगों को 50 वर्ष पुरानी परंपरा का टूटने का अनुभव महसूस न हो और आज ही 55 फीट ऊंचे रावण का दहन भी करवाया जाएगा । वही सुलभ सक्सेना का कहना है कि उन्हें कुछ चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से मालूम पड़ा कि 50 वर्ष पुरानी परंपरा खत्म हो रही है तो उसको जीवित करने के लिए उन्हें दो दिन का मौका मिला है l 2 दिन में पुरानी परंपरा को जीवित करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन और रावण दहन होगा। वही सुलभ सक्सेना ने आग्रह किया है कि आज नगरवासी रामलीला का मंचन और रावण पुतला दहन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ देखने आए।





