उत्तर प्रदेश

Mahoba: नगर पालिका बैठक में सभासदों ने किया विरोध

Admindelhi1
26 Sept 2025 11:51 AM IST
Mahoba: नगर पालिका बैठक में सभासदों ने किया विरोध
x

महोबा: चरखारी में मेला गोवर्धन्नाथ आयोजन के लिए प्रस्तावित बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गयी जिसमें बैठक में आय व्यय का ब्यौरा रखे जाने के बाद अन्य व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत न किए जाने तथा बिजली के उपकरणों की खरीद की जानकारी न दिए जाने व नगर में लगे 15 फ्रीजर मेरे अधिकतर फ्रीजर खराब पड़े रहने से सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

बताते चलें कि मेला गोवर्धन्नाथ जू के आयोजन के लिए प्रस्तावित आय व्यय के संबंध में आवश्यक बोर्ड बैठक पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाहा की अध्यक्षता में शुरू हुई और जैसे ही सदस्यों को आय–व्यय का एकमुश्त ब्यौरा दिया गया उससे सदस्य भड़क गए तथा अन्य व्यय के नाम पर हुए 19लाख 22हजार 882रूपया खर्चा का सम्पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी दिखाई दी। पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर रोशनी का समुचित प्रबन्ध न होने पर भी सदस्यों में नाराजगी दिखी तथा सभासद पीयूष खरे ने विद्युत उपकरण खरीद का ब्यौरा मांगे जाने पर भी ब्यौरा उपलब्ध नहीं किया गया व वार्ड सभासद राममहराज ने नगर में लगे 15 फ्रीजर मे से अधिकतर फ्रीजर महीनों से खराब पड़े है और उन्हें टीक भी नहीं कराया जा रहा है जिस पर सदस्यों ने हंगामा करते हुए बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार कर दिया।

सभासद सुरेन्द्र प्रताप सिंह परमार ने कहा कि पालिका द्वारा किसी भी आयोजन पर होने वाले व्यय के पूर्व धन स्वीकृत तो कराया जाता है लेकिन व्यय का ब्यौरा दिए जाने में कोताही बरती जाती है और प्रत्येक माह बोर्ड बैठक का प्रस्ताव मिनट बुक में अंकित है लेकिन बोर्ड बैठक नहीं कराई जाती है जिसको लेकर सदस्यों में नाराजगी जताई है और बैठक का सामूहिक बहिष्कार किया है बैठक में ईओ अमरजीत’ वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खां’ लिपिक संजीत कुमार’ ’ सदस्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह,पीयूष खरे,राममहराज,मुस्तफा खान’ शशिकान्त तिवारी’ शैलेन्द्र तिवारी,हरिहर, गर्जन सिंह, रामसेवक,मुहम्मद सरफराज,करामात बेग, सद्दाम हुसैन ,महेंद्र कुमार,राजकुमार ,रामकुमार,नरेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

Next Story