- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आज महात्मा गांधी की...
उत्तर प्रदेश
आज महात्मा गांधी की अहिंसा वाली अवधारणा काफी प्रासंगिक है : सांसद बृजलाल
SHIDDHANT
2 Oct 2025 8:33 PM IST

x
Delhi दिल्ली: राज्यसभा सांसद बृजलाल ने गुरुवार को गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अहिंसा का पुजारी बताया।उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में विश्व समुदाय की जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए महात्मा गांधी की अहिंसा वाली अवधारणा काफी प्रासंगिक साबित हो जाती है। आज जहां रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बना हुआ है। ऐसी स्थिति में महात्मा गांधी की शिक्षा काफी प्रासंगिक है। मैं महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गांधी आश्रम आया हूं, जहां मैं स्वदेशी उत्पादों को देख रहा हूं। मुझे इसे देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर कहा कि इतिहास गवाह है कि जब कभी भी देश में कोई संकट आता है, तो सरकारी एजेंसियों के अलावा सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाला अगर कोई होता है, तो वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। आरएसएस ने जो इस देश के लिए किया है, वो अमूल्य है। संघ के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह दुख की बात है कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए देश के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि कोरोना काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक कल्याण के लिए जो किया, वो अद्भुत है। इस विपदा के समय में संघ के कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। संघ ने हमेशा से ही देश को जोड़ने का काम किया है। देशवासी संघ की सच्चाई से अवगत हैं, वो इस बात को जानते हैं कि संघ देश के विकास और लोगों के कल्याण की दिशा में हमेशा आगे रहा है। जब नेहरू जी प्रधानमंत्री थे, तो संघ के लोग गणतंत्र दिवस मार्च में शामिल थे। कांग्रेस के लोग इतिहास को पढ़ लें। आने वाली पीढ़ी को आरएसएस के बारे में बताना चाहिए। आरएसएस ने देश के विकास का पूरा खाका तैयार किया।
चिदंबरम के बयान पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि मुंबई हमले के वक्त मैं प्रदेश का एडीजी था। उस वक्त कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे फांसी की सजा हुई। उस समय हमें पाकिस्तान को माकूल जवाब देते हुए उस पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए थी। लेकिन, उस समय गृह मंत्री अपने सिर्फ कपड़े बदलते रहे। दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं ने बेशर्मी भरा बयान दिया। इस पूरे मामले में कांग्रेस की भूमिका शर्मनाक रही है। उन्होंने सोनम वांगचुक के बारे में कहा कि वे अपने एनजीओ के माध्यम से विदेशी फंडिंग लेकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इसमें कहीं ना कहीं देश की विरोधी पार्टियों का भी हाथ था।
Tagsबृजलालगांधी जयंती 2025महात्मा गांधी अहिंसाराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघRSS 100 वर्षकोरोना राहत कार्यरूस-यूक्रेन युद्धकांग्रेस आलोचनामुंबई हमलासर्जिकल स्ट्राइकस्वदेशी उत्पादसोनम वांगचुकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





