उत्तर प्रदेश

Maharajganj: नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tara Tandi
4 July 2025 3:57 PM IST
Maharajganj:  नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
x
Maharajganj महराजगंज: जिले के घुघली क्षेत्र में मोटरसाइकिल की नीलगाय से टक्कर हो गई जिससे वाहन पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मोटरसाइकिल सवार अभिषेक यादव (24) और नीतेश यादव (25) गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में शिकारपुर-घुघली मार्ग के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर्स की जांच के बाद उन दोनों युवको को मृत घोषित कर दिया गया घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाइक तेज गति में थी और दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। लोगो ने आगे बताया की इन रास्तो पर नील गाय अचानक आ जाती है इस तरह की घटना बीते माह भी हुई थी जब बाइक सवार नील गाय की चपेट मी आ गया था।
Next Story