- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चित्रकला प्रतियोगिता...
उत्तर प्रदेश
चित्रकला प्रतियोगिता से शुरू हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
Shantanu Roy
24 Sep 2022 6:24 PM GMT

x
बड़ी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह शुरू शनिवार से हो गया। मुख्य समारोह 26 सितम्बर, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को होगा। इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जयंती समारोह के प्रथम दिन बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जानकीपुरम स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों ने हरियाली विषय पर व बड़े बच्चों ने जय जवान, जय किसान विषय पर चित्र बनाए। प्रधानाचार्य भावना सिंह की देखरेख में चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में लगभग 12 स्कूलों के 500 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रिपन कंसल, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग व संयोजक जयंती दीपक अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल टाटा ने बताया कि जयंती समारोह के दूसरे दिन 25 सितंबर दिन को क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता अग्रवाल शिक्षा संस्थान परिसर, मोतीनगर में प्रातः साढ़े नौ बजे से होगी।
Next Story