- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रशासन के खिलाफ फूटा...
उत्तर प्रदेश
प्रशासन के खिलाफ फूटा महंतों का गुस्सा, यात्रा पर लिया कड़ा रुख
Saba Naaz
27 Jun 2025 5:02 PM IST

x
Kanpur कानपुर : कानपुर में जगन्नाथ यात्रा में पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। नयागंज चौराहे पर धरने पर बैठे लोगों ने विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है।
साथ में महंत कृष्ण दास महाराज और जितेंद्र दास महाराज भी पाठ करते रहे। आक्रोशित लोग पीपल वाली कोठी चौराहे पर धरना दे रहे हैं। कृष्ण दास महाराज ने कहा कि अगर एक घंटे में कार्रवाई नहीं हुई और पुलिस प्रशासन में कोई निर्णय नहीं लिया, तो 200 साल पुरानी रथ यात्रा नहीं निकलेगी। साथ ही हम जेल भरो आंदोलन करेंगे। वहीं, नाराज व्यापारियों ने नयागंज मार्केट बंद करने का आह्वान किया है।
विवाद की सूचना पर एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे, एसीपी कलेक्टरगंज आशुतोष सिंह, चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो लोगों ने पहले बादशाहीनाका इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को निलंबित करने की बात कही। पुलिस लोगों से बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है।
Tagsप्रशासनमहंतोंगुस्सायात्राAdministrationmonksangertravelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





