उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महंतजी ने सरेआम महिलाओं को रेप दी धमकी

Teja
8 April 2022 2:50 PM IST
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महंतजी ने सरेआम महिलाओं को रेप दी धमकी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक मंहंत ने सरेआम ऐसी धमकी दे डाली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महंत द्वारा दी गई इस हेट स्पीच का सीतापुर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और कहा है कि मामले की पड़ताल की जा रही है. सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं लोग महंत के इस वीडियो पर जमकर आक्रोश प्रकट कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में सीतापुर जिले में एक मस्जिद के बाहर एक सभा को संबोधित करते हुए एक महंत कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो भी सरेआम लोगों की भीड़ के बीच वो ऐसा कह रहे हैं और लोग इसका वीडियो बना रहे हैं. रहे हैं

इस वीडियो में महंत कहते नजर आ रहे हैं कि अगर कोई मुस्लिम इलाके में किसी लड़की को परेशान करता है. तो वे मुस्लिम महिलाओं का अपहरण कर लेगा और सार्वजनिक रूप से उनका बलात्कार करेगा. महंत के द्वारा ऐसा कहे जाने पर वहां इकट्ठा भीड़ "जय श्री राम" के नारे लगाकर उसका जय-जयकार कर रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी बैकग्राउंड में ये सब होता देख-सुन रहा है.
यह नफरती भाषण वाला मोहम्मद जुबैर नाक के शख्स ने जारी किया है जो एक फैक्ट चेकर है. यह दो मिनट का वीडियो दो अप्रैल को रिकॉर्ड किया गया था, जब खैराबाद कस्बे के महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास के तौर पर पहचाने गए व्यक्ति ने नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अवसर पर एक जुलूस निकाला था.
महंत पर आरोप है कि जब जुलूस एक मस्जिद के पास पहुंचा तो उक्त महंत ने लाउडस्पीकर पर नफरती भाषण देना शुरू कर दिया. वीडियो में उक्त व्यक्ति यह कहते सुना गया, ''मैं आपको पूरे प्यार से यह कह रहा हूं कि अगर खैराबाद में एक भी हिंदू लड़की को आपके द्वारा छेड़ा गया, तो मैं आपकी बेटी और बहू को आपके घर से बाहर लाऊंगा और उसके साथ बलात्कार करूंगा."
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सीतापुर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राजीव दीक्षित द्वारा जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों और सबूतों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


Next Story