उत्तर प्रदेश

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, हैं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष

jantaserishta.com
3 Oct 2021 3:27 PM IST
महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, हैं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष
x

फाइल फोटो 

अयोध्या: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत ख़राब हो गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप किया है। सोमवार सुबह लखनऊ मेंदांता के प्रमुख डॉक्टरों का पैनल महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप करेगा।

डॉक्टरों की राय के बाद महंत दास को मेदांता में शिफ्ट किया जा सकता है। महंत को खांसी व अत्यधिक यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत के बाद डॉक्टरों को सूचित किया गया। महंत नृत्य गोपाल दास के ऑक्सीजन लेवल में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। लखनऊ मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर भी अपनी टीम के साथ अयोध्या पहुंचेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story