- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महंत नरेंद्र गिरी मौत:...
महंत नरेंद्र गिरी मौत: आनंद गिरी के खिलाफ CBI की चार्जशीट, जानें क्या कहा?

प्रयागराज. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri) की संदिग्ध मौत मामले में जांच कर रही सीबीआई (CBI) टीम ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी आनंद गिरि (Anand Giri) समेत जेल में बंद तीनों आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने सीजेएम कोर्ट में शनिवार को चार्जशीट दाखिल की. कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए 25 नवंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की है. इससे पहले सीबीआई ने मुख्य आरोपी आनंद गिरि का वॉइस सैंपल लिया था. नैनी सेंट्रल जेल पहुंचकर सीबीआई टीम ने विशेषज्ञों की मदद से वॉयस रिकॉर्डिंग की है. जिसे अब जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक दो अन्य आरोपियों आद्या प्रसाद तिवारी व संदीप तिवारी का भी वायस सैंपल जल्द ही लिया जाएगा. मामले में मुख्य आरोपी आनंद गिरी का वॉइस सैंपल लिए जाने की सीजेएम कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





