उत्तर प्रदेश

महंत नरेंद्र गिरि केस: CBI ने SIT से केस की जांच के बारे में ली जानकारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
25 Sept 2021 1:48 PM IST
महंत नरेंद्र गिरि केस: CBI ने SIT से केस की जांच के बारे में ली जानकारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. सीबीआई ने शनिवार को प्रयागराज पहुंचकर मामले की जांच कर रही एसआईटी के साथ बैठक की. इस दौरान सीबीआई अफसरों ने एसआईटी से अब तक की जांच के बारे में जानकारी ली. उधर, निरंजनी अखाड़ा के सचिव रविंद्र पुरी का कहना है कि महंत नरेंद्र गिरि दृढ़ व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे, वे आत्महत्या नहीं कर सकते.

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की टीम और एसआईटी के बीच बैठक हुई. सीबीआई ने इस मामले में हुई जांच के बारे में जानकारी ली. साथ ही इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने अब तक क्या क्या कार्रवाई की, इसके बारे में भी जानकारी ली. पुलिस से पूछा गया कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, किन्हें हिरासत में लिया गया. इन लोगों ने पूछताछ में क्या बताया ये सब जानकारी भी सीबीआई ने ली.
निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने कहा, नरेंद्र गिरि का वसीयतनामा सामने आया है, अभी यह तय नहीं हुआ है कि ये कितना सही है. उन्होंने कहा, हम अपने वकीलों, संतों और जानकारों के साथ बैठकर इसे देखेंगे, इसके बाद तय होगा कि उत्तराधिकारी कौन बनेगा?
रविंद्र पुरी ने कहा, इस मामले में पंच परमेश्वर बैठक कर बात करेंगे. वकील को भी बुलाया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा , वसीयतनामा में बलबीर गिरि का नाम है, इसका मतलब ये नहीं है कि वे अपने मन मुताबिक, किसी भी संपत्ति को बेच सकेंगे. उसके लिए समिति का गठन किया जाएगा.
पुरी ने कहा, किसी भी मठ या गद्दी की संपत्ति एक व्यक्ति की नहीं होती. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, सभी अखाड़े मिलकर ये सब तय करेंगे. ये एक बड़ी परंपरा है. रविंद्र पुरी ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि जैसे दृढ़ व्यक्तित्व वाले व्यक्ति आत्महत्या नहीं कर सकते, उन्होंने तमाम बड़े-बड़े माफियाओं से लड़ाई लड़ीं हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story