उत्तर प्रदेश

80 वर्षीय मां की लाठियों से पीटकर करदी हत्या, पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता

Shiddhant Shriwas
11 Feb 2022 5:47 PM IST
80 वर्षीय मां की लाठियों से पीटकर करदी हत्या, पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता
x

फाइल फोटो 

घटना की वजह जमीन बंटवारे को लेकर विवाद होना बताया गया है।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में पुत्र ने 80 वर्षीय मां की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह जमीन बंटवारे को लेकर विवाद होना बताया गया है।

छोटे बेटे का पक्ष लेने पर भड़के बड़े पुत्र ने पीटकर मां को मौत की घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। एसपी अभिनंदन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Next Story