उत्तर प्रदेश

कामगार की पीट-पीटकर हत्या

Admin4
6 March 2023 12:23 PM GMT
कामगार की पीट-पीटकर हत्या
x
गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की परमहंस कालोनी में कामगार की पीट-पीटकर हत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है क् मारपीट के दौरना उसका पिता भी चोटिल हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसके पिता से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना, टांड़ा माजरा का 32 वर्षीय जय प्रकाश पिता विनोद के साथ यहां परमहंस कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। मामले में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार रात में अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके पिता को भी पीटा। सोमवार सुबह जय प्रकाश की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि जय प्रकाश की पत्नी डाली 6 माह के बेटे के साथ राजनगर, पंचवटी कालोनी में रहती थी। दोनों में आपसी झगड़ा चल रहा था। सूचना पर वह मायकेवालों के साथ मौके पर पहुंची। उसका रो-रोकर बुराहाल है।
Next Story