उत्तर प्रदेश

Lucknow: पीजीआई इलाके में युवती से मोबाइल छीना, केस दर्ज

Admindelhi1
21 March 2026 2:18 PM IST
Lucknow: पीजीआई इलाके में युवती से मोबाइल छीना, केस दर्ज
x

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित सैनिक नगर में युवती से मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि पीड़िता की शिकायत के बावजूद तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि, इसके बावजूद मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस लगातार टालमटोल करती रही और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला तूल पकड़ गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story