उत्तर प्रदेश

Lucknow: सरोजनीनगर में युवती से गैंगरेप

Bharti Sahu 2
30 July 2024 9:09 AM IST
Lucknow: सरोजनीनगर में युवती से गैंगरेप
x
Lucknow: सरोजनीनगर के रानीपुर गांव में रात घर से निकली मानसिक मंदित युवती (30) की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. बदमाशों ने हत्या के बाद शव पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया. युवती काफी देर घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग ढूंढ़ने निकल पड़े. सुबह शव गड्ढे में उतराता दिखा तो सब हैरान रह गये. शव निकाला गया तो शरीर पर चोट के कई निशान और कपड़े अस्त-व्यस्त थे. उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी. कपड़ों और शरीर पर दिखी खरोंचों से लग रहा था कि उसने हत्यारों के साथ संघर्ष भी किया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. . युवती के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव मिले हैं. युवती के शरीर पर जिस तरह से खरोंचे थी, उससे साफ था कि हत्यारों के साथ उसने काफी संघर्ष भी किया. उसके चेहरे पर भी काफी चोट थे. नाखूनों के निशान भी मिले.
Next Story