- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: पत्नी से बहस...
Lucknow: पत्नी से बहस के बाद युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

लखनऊ: निगोहां थाना क्षेत्र में एक पति-पत्नी के बीच विवाद में गौस नगर निवासी नितिन ने नशे की हालत में पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिस की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। घटना गुरुवार शाम की है। नितिन की पत्नी प्रीति ने बताया कि उसका 28 वर्षीय पति नशे का आदी है। वह अक्सर नशे में घर आता है और मारपीट करता है। मंगलवार रात करीब 8 बजे भी नितिन ने नशे की हालत में खाने को लेकर प्रीति से मारपीट की। इसके बाद प्रीति अपने पिता के साथ मायके चली गई।
गुरुवार शाम नितिन फिर नशे में धुत होकर प्रीति के मायके पहुंचा। वहां भी उसने गाली-गलौज और मारपीट की। विवाद बढ़ने पर वह घर के पास एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। प्रीति के परिजनों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। निगोहां थाना पुलिस के सिपाही विपिन कुमार और राज करण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ पर लटकते नितिन को फंदे से उतारकर बचा लिया। बाद में 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया।





