- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: प्रेमिका के...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: प्रेमिका के घर में युवक की संदिग्ध मौत, मौके से गायब मिली महिला
Tara Tandi
22 May 2025 6:14 PM IST

x
Lucknow लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में मंगलवार रात एक युवक का शव उसकी शादीशुदा प्रेमिका के घर में मिला. युवक की पहचान 21 साल के अर्पित के रूप में हुई, जो सरोजनी नगर के फर्रुखाबाद चिल्लावां का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि अर्पित और महिला के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था. मृतक का एक प्लॉट प्रेमिका के घर के पास तपोवन नगर, आजादनगर में है, जहां वह गाय पालता था. वह रोजाना गाय को चारा देने आता और प्रेमिका से मिलने भी जाता था.
जानकारी के मुताबिक अर्पित रोज की तरह गाय को चारा देने गया था. देर शाम उसके फूफा ने सूचना दी कि अर्पित पास के ही घर में बेहोश पड़ा है. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो अर्पित चारपाई पर अचेत अवस्था में मिला. उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल से लौटने पर परिजनों ने देखा कि जहां लाश मिली उसे घर के लोग ताला लगाकर फरार हो चुके थे. मृतक के भाई ने बताया कि अर्पित की हत्या का शक पड़ोसी छोटू मौर्य उर्फ राजकुमार, उसकी पत्नी सुमन और उनके परिवार पर है. परिजनों की शिकायत पर सरोजनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपी महिला सुमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.
पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है. पहले दोनों के जहर खाने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में महिला सुमन मौर्य के होश में आने पर यह साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था.
रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार शाम अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास कानपुर रोड जाम कर दिया. पुलिस के आश्वासन और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही लोगों ने रास्ता खोला. जाम करीब 20 मिनट तक रहा.अर्पित के गले पर निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि या तो उसने आत्महत्या की या उसकी गला घोंटकर हत्या की गई
मृतक की प्रेमिका सुमन मौर्य ने पूछताछ में बताया कि अर्पित बार-बार उसे साथ भाग चलने को कहता था. मंगलवार रात को भी उसने ऐसा ही कहा, लेकिन मना करने पर उसने गुस्से में आकर फांसी लगा ली. सुमन ने पड़ोस के एक युवक को बुलाकर अर्पित को नीचे उतारा, लेकिन इसी दौरान वह खुद भी बेहोश होकर गिर गई. होश में आने पर उसने पति को सूचना दी और फिर दोनों घर में ताला लगाकर फरार हो गए. जेसीपी अमित वर्मा के मुताबिक मामले की जांच जारी है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा.
TagsLucknow प्रेमिका घरयुवक संदिग्ध मौतमौके गायब मिली महिलाLucknow girlfriend's houseyoung man's suspicious deathwoman found missing at the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





