उत्तर प्रदेश

Lucknow: गैस रिफिलिंग के दौरान फायर एक्सटिंगुइशर फटने से युवक की हुई मौत

Admindelhi1
14 Jun 2024 3:29 AM GMT
Lucknow: गैस रिफिलिंग के दौरान फायर एक्सटिंगुइशर फटने से युवक की हुई मौत
x
घटना प्रकाश में आने पर पुलिस जांच कर रही है।

लखनऊ: राजधानी के तालकटोरा इलाके में गैस रिफिलिंग के दौरान Fire Extinguisher फट गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घर में बनाए गए गोदाम में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग की जाती थी। कंपनी का मालिक फरार है। घटना प्रकाश में आने पर पुलिस जांच कर रही है।

फैजुल्लागंज के रहने वाले हर्षित यादव पुत्र आनंद यादव केएस सेफ्टी प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे। यह गोदाम राजाजीपुरम डी ब्लॉक आर्यावर्त बैंक के सामने एक घर में चल रहा था। जहां पर अवैध तरीके से Gas Refilling की जाती थी। बुधवार की शाम करीब पांच बजे फायर एक्सटिंगुइशर फट जाने से हर्षित इसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल भागे। जहां से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया। हालांकि उपचार मिलने से पहले वह दम तोड़ दिया।

Next Story