- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: योगी सरकार का...
Lucknow: योगी सरकार का होली से पहले शिक्षकों को बड़ा तोहफा

लखनऊ: होली से पहले योगी सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने राष्ट्रीय अध्यापक कल्याण प्रतिष्ठान की नियमावली में संशोधन कर सहायता राशि में तीन गुना तक बढ़ोतरी की है। साथ ही, मृतक शिक्षकों की बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है।
गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक मदद
अब गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों को इलाज के लिए 1 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। मंत्री के अनुमोदन पर 7 दिनों के भीतर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विशेष परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र देने पर अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए बनेगा पोर्टल
सरकार ने सहायता राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक नया पोर्टल बनाया जाएगा, जहां शिक्षक अपनी समस्याओं को दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, एक तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की जाएगी, जो सहायता राशि से जुड़े मामलों की समीक्षा करेगी।
शिक्षकों से ली जाएगी सहयोग राशि
गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों और मृत शिक्षकों की बेटियों के आर्थिक सहयोग के लिए शिक्षक दिवस पर शिक्षकों से 100 रुपये सहयोग राशि लेने का प्रस्ताव भी है। इस पर अंतिम फैसला शिक्षक संगठनों के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।
झंडा शुल्क में भी बदलाव
इसके अलावा, कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों से झंडा शुल्क 2 रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये, और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से 10 रुपये किया गया है।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।





