उत्तर प्रदेश

Lucknow: ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों की भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को होगी

Admindelhi1
19 Feb 2025 2:33 PM IST
Lucknow: ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों की भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को होगी
x
इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा

लखनऊ: ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चल रही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

वहीं सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक तथा कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि 24 फरवरी तय की गई है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 फरवरी को हुई थी और इसकी उत्तर कुंजी 17 फरवरी को जारी कर दी गई थी। इस आदेश में आपत्तियां दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अभ्यर्थी एक से अधिक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

फैशन टेक्नोलॉजी प्रशिक्षक के लिए साक्षात्कार 6-7 मार्च को

प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय के अंतर्गत प्रशिक्षक फैशन टेक्नोलॉजी के 27 पदों के लिए 151 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनके साक्षात्कार 6-7 मार्च को दो पालियों में होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोग के लखनऊ स्थित कार्यालय में होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कट ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन शुल्क जमा कराकर इसे प्राप्त कर सकेंगे।

Next Story