उत्तर प्रदेश

Lucknow: बम की धमकी से खाली कराया गया महिला एवं परिवार कल्याण निदेशालय

Admindelhi1
26 May 2025 6:09 PM IST
Lucknow: बम की धमकी से खाली कराया गया महिला एवं परिवार कल्याण निदेशालय
x
"बम से उड़ाने की धमकी"

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल भेजकर महिला एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद परिवार कल्याण महानिदेशक ने एहतियातन कार्यालय को खाली कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कार्यालय को खाली कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस और बम स्क्वॉड दस्ता मौके पर पहुंच गया और छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

Next Story