उत्तर प्रदेश

Lucknow: महिला फंदे पर लटकी मिली, इलाके में सनसनी

Admindelhi1
2 Oct 2025 11:20 AM IST
Lucknow: महिला फंदे पर लटकी मिली, इलाके में सनसनी
x

लखनऊ: चिनहट इलाके में एक विवाहिता फांसी के फंदे से झूल गई। कमरे में ही पति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। महिला अपने पति के साथ बुद्ध विहार सतरीख रोड स्थित बैजनाथ यादव के मकान में किराए पर रहती थी। दोनों की आठ महीने पहले शादी हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई थी। रूधौली बस्ती निवासी मोहम्मद सरीफ ने बताया-आठ महीने पहले बेटी नजमा की शादी मोहमदपुर खाला बाराबंकी निवासी समीम से करवाई थी। समीम विभूतिखंड इलाके में दर्जी का काम करता था। शादी के बाद से ही समीम बेटी को प्रताड़ित करता था। मंगलवार सुबह उन्हें जानकारी मिली की बेटी नजमा की हालत नाजुक है। सूचना पर लखनऊ पहुंचे तो मालूम हुआ कि उसकी हत्या कर दी गई है। बेटी के शव को देखा तो उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसको दुपट्टे से गला दबाकर मारा गया है।

सरीफ के मुताबिक दामाद समीम ने कुछ दिन पहले नजमा से बुरी तरह मारपीट की थी। इतना मारा था कि उसके गुप्तांगों में भी चोट आई थी। सोमवार की रात करीब 11 बजे अंतिम बार बात हुई थी तो मालूम हुआ कि चार-पांच लोग आए हैं। जिनके लिए चाय बना रही है। इसके बाद घर में क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी समीम को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Next Story