उत्तर प्रदेश

Lucknow: प्रेमिका से शादी की ख्वाहिश में पत्नी का मर्डर

Admindelhi1
8 May 2025 3:00 PM IST
Lucknow: प्रेमिका से शादी की ख्वाहिश में पत्नी का मर्डर
x
"खाई में धक्का देकर गला घोंटा"

लखनऊ: मोहनलालगंज के डडाईन खेड़ा इलाके में पत्नी सविता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति संजय रावत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रही पत्नी को दवा दिलाने के बहाने घर से बाहर निकाला और सुनसान जगह ले जाकर हत्या कर दी।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के अनुसार, संजय का एक महिला रिश्तेदार से प्रेम संबंध था और वह उससे विवाह करना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी सविता इसका विरोध कर रही थी, जिससे तंग आकर संजय ने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

घटना वाले दिन सोमवार शाम संजय सविता को इलाज का बहाना बनाकर किसान पथ खुजौली मोहिद्दीनपुर की ओर ले गया। बातचीत के दौरान उसने सविता को 20 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद नीचे उतरकर साड़ी से उसका गला घोंटा और सिर पर ईंट से वारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली है। पूछताछ में संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी के अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Next Story