- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: पत्नी-प्रेमी...
Lucknow: पत्नी-प्रेमी भांजे की साजिश से हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: बंथरा क्षेत्र में 25 मई को तालाब के गड्ढे में मिले रेलवे कर्मचारी सिद्धि प्रसाद लोधी के शव मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी मंजू देवी और भांजे आकाश वर्मा उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंजू देवी और उसके प्रेमी भांजे ने रेलवे कर्मचारी की नशेबाजी और घर में अय्याशी से तंग आकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। हत्या में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया कि सिद्धि प्रसाद लोधी (40) दरियापुर के निवासी थे और रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। 25 मई को उनके शव को उनके घर के पीछे तालाब के गड्ढे में पाया गया था। इसके पहले उनकी पत्नी मंजू ने पुलिस को पति के लापता होने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम और जांच के बाद पुलिस ने मंजू देवी और आकाश को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आकाश ने स्वीकार किया कि वह अपने मामा सिद्धि प्रसाद के घर आने-जाने के दौरान उनकी मामी से प्रेम संबंध में था। मामी ने बताया कि उसका पति नशेड़ी और घरेलू खर्च न देने वाला था, जिससे वह परेशान थी। दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। आकाश ने अपने दोस्त संजय (गोंडा निवासी) को 40 हजार रुपये दिए ताकि वह हत्या
में मदद करे। घटना वाले दिन परिवार शादी में गया हुआ था। इसी दौरान आकाश और संजय ने रस्सी से गला घोंटकर सिद्धि प्रसाद की हत्या की और फिर शव को तालाब में फेंक दिया। लोहे के पाइप से सिर पर वार कर जिंदा न रहने दिया। वारदात के बाद मोबाइल भी शव के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पाइप और रस्सी को भी बरामद कर लिया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।





