- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: यूपी में बदला...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: यूपी में बदला मौसम, तेज बारिश के साथ घना कोहरा
Tara Tandi
27 Jan 2025 11:28 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। तेज हवाओं और बारिश के साथ उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड होने वाली हैं। मौसम विभाग की ओर से अलगे 48 घंटों का अलर्ट जारी किया गया है। दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को ठंड से तो राहत मिली है, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट ठंड बढ़ जा रही है। साथ ही कहा कि राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते से ही मौसम में बदलाव होने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 जनवरी से 1 फरवरी को तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। वहीं हल्की धुंध या कोहरा सुबह के समय छा सकता है। मौनी अमावस्या को प्रयागराज का मौसम साफ रहने का अनुमान भी है।
पूर्व मौसम वैज्ञानिक रंजन कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव आएगा। 31 जनवरी और 1 फरवरी को यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, मिर्जापुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, वाराणसी, चंदौसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बलिया, अयोध्या, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और आसपास के इलाके शामिल हैं।
घना कोहरे से विजिबिलिटी पर होगा असर
मौसम विभाग के अनुसार देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
TagsLucknow यूपी बदला मौसमतेज बारिशघना कोहराLucknow UP weather changedheavy raindense fogजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





