- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: पूजन और हवन...

लखनऊ: 17 सितंबर प्रदेश व देश के प्राचीनतम भगवान विश्वकर्मा मंदिर, मकबूल गंज में आज धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया गया, मन्दिर को संचालित करने वाली 135 वर्षीय प्राचीनतम संस्था, ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा व सांस्कृतिक कार्य मंत्री व पुस्तकालय अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ शर्मा ने बताया कि प्रातः भगवान विश्वकर्मा के श्रंगार, हवन पूजन, आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सभा की महिला प्रकोष्ठ द्बारा किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दोपहर एक बजे से शुरू हुआ भगवान विश्वकर्मा जी का प्रसाद वितरण / भण्डारा कार्यक्रम देर शाम तक सायंकालीन आरती तक चलता रहा। पूजनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने वाले साथियों में सभा की सम्पूर्ण कार्यकारिणी के अतिरिक्त एच ए एल सभा के अध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री राम मिलन विश्वकर्मा,विराट विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अखिलेश मोहन, महामंत्री अरुण विश्वकर्मा ,एच ए एल के पूर्व अधिकारी सी के विश्वकर्मा जी के अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही , दो दर्जन से अधिक पांच से बारह वर्ष के बच्चों के बीच कला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सभा के सांस्कृतिक कार्य मंत्री त्रिभुवन नाथ शर्मा द्बारा कराया गया जिसमें भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयंती व वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर दिया जाएगा ।*
*सभा के संरक्षक सदस्य गणों सर्व सतीश कुमार शर्मा, राम भजन शर्मा व कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम नाथ शर्मा द्बारा मन्दिर परिसर वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु लगवाई गई लिफ्ट का शुभारंभ भी किया गया।





