उत्तर प्रदेश

Lucknow: विजय किरण आनंद को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने इन्वेस्ट यूपी के सीईओ

Admindelhi1
9 April 2025 5:30 PM IST
Lucknow: विजय किरण आनंद को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने इन्वेस्ट यूपी के सीईओ
x
"कुंभ मेला अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय किरन आनंद को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इन्वेस्ट यूपी के पद पर मूल रूप से तैनात किया है। इसके साथ ही उन्हें कुंभ मेला प्रयागराज के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इस बीच शासन ने राजकुमार-1, जो अब तक अपर निदेशक पंचायती राज के पद पर कार्यरत थे, उन्हें प्रतीक्षारत (वेटिंग लिस्ट) में डाल दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Next Story