- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: सस्ती जमीन का...

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर पीड़ित से डेढ़ लाख रुपए ठग लिए।जमीन न दिलाने पर जब पैसे वापस मांगे तो प्रॉपर्टी डीलरों ने पीड़ित व उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।और चेन और अंगूठी लूटने के साथ ही उनकी गाड़ी भी तोड़ दी।
मूल रूप से फतेहपुर के बिनकी थाना क्षेत्र के सराय हवा ख्वाह गांव के रहने वाले बृजेश कुमार के अनुसार वह इस समय लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में किराए पर रहते हैं।और अहिमामऊ सुल्तानपुर रोड पर स्थित सौभाग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर में कार्यरत हैं।उनकी मुलाकात प्रतापगढ़ के शाहबारी कोठरिया निवासी विवेक चतुर्वेदी से हुई थी।जिसने खुद को जमीन खरीदने-बेचने वाला बताते हुए सस्ती जमीन दिलाने की बात कही थी।जमीन दिखाने के बाद विवेक ने उनकी मुलाकात अम्बेस्टी ग्रुप के मालिक अमित द्विवेदी से कराई थी।और दोनों के बीच 12 लाख रुपए में जमीन का सौदा तय हुआ था। अमित के कहने पर बृजेश ने विवेक के माध्यम से कंपनी को नकद और ऑनलाइन मिलाकर कुल 1लाख 50 हजार रुपए जमा कर दिए थे।
लेकिन पीड़ित द्वारा बार बार कहने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नही कराई गई।और बताया गया कि जमीन एलडीए द्वारा अधिग्रहित कर ली गई है।इसके बाद पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो अरोपित अमित और विवेक पैसे लौटाने में टालमटोल करने लगे।तब पीड़ित ने इसकी शिकायत पहले सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से करने के साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर भी की।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित बृजेश के अनुसार बीते 9 नवंबर की रात करीब 6 बजे से 10:30 बजे के बीच विवेक चतुर्वेदी ने वॉट्सऐप और फोन के जरिए उसे पैसे लौटाने के बहाने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के झिझिला के पास बुलाया।जहां बृजेश अपने छोटे भाई अंकित के साथ कार से वहां पहुंचा था।जहां आरोपित विवेक लोहे की रॉड लेकर सड़क पर टहल रहा था। उसे देखकर बृजेश ने अपने मित्र संजय गुप्ता को भी बुला लिया। जैसे ही बृजेश और उसका भाई गाड़ी से उतरे।
विवेक और उसके साथ आए 10-12 अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी और असलहों से हमला कर दिया।जिससे भाई अंकित का दांत टूट गया और होंठ फट गया।संजय गुप्ता और शिवा को भी गंभीर चोटें आईं।वहीं आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित को की गाड़ी तोड़ दी और सोने की चेन व अंगूठी भी लूट ली।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।





