उत्तर प्रदेश

Lucknow: उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने पद भार ग्रहण किया

Admindelhi1
17 Sept 2024 1:42 PM IST
Lucknow: उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने पद भार ग्रहण किया
x
योगी सरकार में राज्य मंत्री बने नटवर गोयल

लखनऊ: आज उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर आगरा के राकेश गर्ग ने व लखनऊ के भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चेयरमैन नटवर गोयल ने उपाध्यक्ष के पद पर फज़लगंज स्थित कार्यालय मे अपने अपने पदों का पद भार ग्रहण किया।

फज़लगंज स्थित सभागार मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, महामंत्री महेश सोनी,ग्रामीण अध्यक्ष मुन्ना रॉय,युवा महामंत्री विनायक पोद्दार, संजय मिश्र,अरविन्द गुप्ता , प्रदीप केडिया,अजय मित्तल, श्याम कनोड़िया, अजय गुप्ता,राकेश गुप्ता,अश्वनी गुप्ता,जय तिवारी, विनीत मिश्र आदि व्यापारियों उद्यमियों ने उप्र लघु उद्योग लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग व उपाध्यक्ष नटवर गोयल का माला, शाल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर उप्र लघु उद्योग लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग व उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने कहा कि लघु उद्यमियों व व्यापारियों की विभाग से संबंधित सभी मामलो को आसानी से निपटाया किया जायेगा और समस्याओ के निपटारे व सुविधा के लिए हेल्पलाइन शुरु की जायेगी। यह भी कहा कि प्रदेश मे उद्योग व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सारे प्रयास किये जायेंगे जिससे देश मे उत्तर प्रदेश उद्योग व व्यापार मे नम्बर एक हो सके। स्वागत करने वालों उद्यमियों मे आई आई ए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य, अलोक अग्रवाल, लघु उद्योग भारती से लाडली प्रसाद, जय हेमरजानी आदि थे।

Next Story