उत्तर प्रदेश

लखनऊ: विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप में सुपरवाइजर सत्तार अली को किया निलम्बित

Admin Delhi 1
14 March 2022 11:02 PM IST
लखनऊ: विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप में सुपरवाइजर सत्तार अली को किया निलम्बित
x

स्टेट न्यूज़: लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने जोन छह में भ्रष्टाचार के आरोप में सुपरवाइजर सत्तार अली को निलम्बित कर दिया। सत्तार अली ने रुपये लेकर अवैध निर्माण कार्य होने दिया था। प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने कहा कि निशातगंज क्षेत्र में नौ सौ वर्गमीटर के जमीन के टुकड़े पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करने गये अवर अभियंता जितेन्द्र दुबे और सुपरवाइजर सत्तार अली ने अवैध निर्माण रुकवाया नहीं, बल्कि कार्य होने दिया। इसके बाद जांच में ये बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि सत्तार को निलम्बित किया गया और जितेन्द्र दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष की ओर से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। जोन छह में अन्य अवैध निर्माणों पर तेजी से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

Next Story