उत्तर प्रदेश

Lucknow: यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज की रणनीति बैठक

Admindelhi1
13 Feb 2026 7:21 PM IST
Lucknow: यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज की रणनीति बैठक
x

लखनऊ: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा यूजीसी कानून (UGC law) को वापस लेने की मांग को लेकर 15 फरवरी (रविवार) को यूपी प्रेस क्लब, (UP Press Club) हजरतगंज में मंथन बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। बैठक दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार, यूजीसी कानून के विरोध में पहले ही याचिका दायर की जा चुकी है और अब पूरे देश में इस विषय पर व्यापक जनजागरण एवं आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। संगठन का दावा है कि इस मुद्दे पर सवर्ण समाज एकमत है और कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।

ये प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय संरक्षक कृपा शंकर सिंह (पूर्व गृह राज्यमंत्री, महाराष्ट्र), पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह, याचिकाकर्ता एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू सहित अन्य पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं अवध प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरपाल सिंह भदौरिया (पूर्व पुलिस अधिकारी) ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कवरेज हेतु संवाददाता एवं छायाकार भेजने का अनुरोध किया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि बैठक में आगे की रण-रणनीति, आंदोलन की दिशा तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

Next Story