उत्तर प्रदेश

Lucknow: 2047 तक प्रगति की राह पर अग्रसर होगा यूपी: भूपेंद्र चौधरी

Admindelhi1
14 Aug 2025 5:08 PM IST
Lucknow: 2047 तक प्रगति की राह पर अग्रसर होगा यूपी: भूपेंद्र चौधरी
x

लखनऊ: विकास के मुद्दे पर हम सबको संगठित होकर काम करना है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाएंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कही। गुरुवार काे भूपेंद्र चाैधरी विधान परिषद में विकसित भारत के विषय पर अपनी बात रख रहे थे।

उन्हाेंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल काग़ज़ों में ही नहीं है, इसको जमीन पर उतारने का काम हो रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हाेगी। यूपी सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। सबसे अधिक क्षमता उत्तर प्रदेश में है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है। मोदी के इसी कार्यकाल में भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आज विकसित यूपी बदलता उत्तर प्रदेश हमारे सामने है। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम होगा।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी देश का ग्रोथ इंजन बनने जा रहा है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। विकास के ट्रैक पर उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। यूपी सबसे अधिक एक्सप्रेस वे वाला राज्य बन गया है। आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में भी ऐतिहासिक सुधार हुआ है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। काशी और विन्ध्याचल में ऐतिहासिक काम हुआ है। वहीं निवशकों का विश्वास भी उत्तर प्रदेश पर बढ़ा है।-

Next Story