उत्तर प्रदेश

Lucknow: उप्र. की राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Admindelhi1
31 Oct 2024 1:34 PM IST
Lucknow: उप्र. की राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक नवम्बर को मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा केन्द्र शासित प्रदेशों दिल्ली, चंडीगढ़, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के स्थापना दिवस पर इन सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के निवासियों सहित सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि ये सभी राज्य अपनी अनूठी सांस्कृतिक विरासत, कला, परम्पराओं एवं सामाजिक विविधता के लिए जाने जाते हैं, जो भारत की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन राज्यों के लोग इसी तरह लगन एवं उत्साह के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगति करते रहेंगे तथा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करेंगे।

Next Story