उत्तर प्रदेश

Lucknow: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई

Admindelhi1
24 Feb 2025 3:03 PM IST
Lucknow: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई
x
"दोपहर दो बजे से होने वाली परीक्षा में भी मुख्य रूप से इंटर का हिंदी का पेपर होगा"

लखनऊ: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यह परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी का पेपर शुरू हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे से यह परीक्षा शुरू हुई। दोपहर दो बजे से होने वाली परीक्षा में भी मुख्य रूप से इंटर का हिंदी का पेपर होगा

अमेठी जिले के 80 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा: जिले में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे, जहां विधिवत जांच पड़ताल के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षक गेट पर तैनात रहे और परीक्षार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

अमेठी जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 80 केंद्र बनाए गए हैं, वहीं जिले में हाई स्कूल व माध्यमिक विद्यालयों की कुल संख्या 240 है। शिक्षा विभाग ने आवश्यक सुविधाओं और परीक्षा केंद्र की दूरी को ध्यान रखते हुए केंद्रों का निर्धारण किया है। इस बार 48351 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कर उड़ाका दल तैनात किए गए हैं। जिनका नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, राजकीय हाई स्कूल अफुईया के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राबिया और जीआईसी जायस के प्रधानाध्यापक राहुल सिंह करेंगे। वहीं यूपी बोर्ड की ओर से प्रतापगढ़ जिले के डायट प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी को जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर मानक के अनुसार परीक्षा की निगरानी की जा रही है।

सुल्तानपुर में 127 केंद्रों पर 79,666 परीक्षार्थी: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार से जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। 127 परीक्षा केंद्रों पर कुल 79,666 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जिले को पांच जोन में बांटा है। सभी उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्रों का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा 22 मजिस्ट्रेट, 127 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 6 सचल दल भी तैनात किए गए हैं।

Next Story