उत्तर प्रदेश

Lucknow: यूपी बीजेपी ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दिया अल्टीमेटम

Admindelhi1
24 March 2025 4:43 PM IST
Lucknow: यूपी बीजेपी ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दिया अल्टीमेटम
x
"7 दिन में मांगा जवाब"

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोनी से भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने विधायक से सात दिन के अन्दर स्पष्टीकरण मांगा है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि कारण बताओ नोटिस में नन्दकिशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है कि पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं आपके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र प्राप्ति के सात दिन के अन्दर स्पष्टीकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए।

Next Story