- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: गोमती नदी में...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: गोमती नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप
Admindelhi1
18 Jun 2025 9:13 AM IST

x
लखनऊ: बीकेटी क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। कठवारा गांव स्थित मां चंद्रिका मंदिर के पीछे गोमती नदी के मझौवा घाट पर करीब 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला।
स्थानीय लोगों ने शव की सूचना बीकेटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन गोताखोरों - ललित निषाद, राजकुमार निषाद और बृजेश कश्यप की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।
Tagsलखनऊगोमती नदीअज्ञातव्यक्तिलाशहड़कंपLucknowGomti Riverunknownpersondead bodycommotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





