उत्तर प्रदेश

Lucknow: एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को एनीमिया से बचाव के तरीके सिखाए गए

Admindelhi1
21 April 2025 1:44 PM IST
Lucknow: एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को एनीमिया से बचाव के तरीके सिखाए गए
x

लखनऊ: लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और लखनऊ किशोर स्वास्थ्य अकादमी ने इनर व्हील लखनऊ बारादरी के सहयोग से दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की अध्यक्ष डॉ. शालिनी भसीन ने बताया एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है और यह दुनिया भर में लाखों लोगों, खासकर लड़कियों और महिलाओं को प्रभावित करता है। इसकी बड़ी वजह अनियमित जीवनशैली व खानपान है। डॉ. शालिनी ने छात्राओं को एनीमिया के लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया।

केजीएमयू की स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉ. अंजू अग्रवाल ने मासिक धर्म स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी साथ ही एचपीवी टीकाकरण के महत्त्व को बताया। डॉ. मोना असनानी ने स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी साझा की।

इस मौके पर बच्चों के बीच स्वास्थ्य आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित कर पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर इनर व्हील की अध्यक्ष डॉ. मीतुल रस्तोगी और उपाध्यक्ष दीपा सिंघल सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।

Next Story