उत्तर प्रदेश

Lucknow: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार

Admindelhi1
12 March 2026 7:49 PM IST
Lucknow: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार
x

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान करीब 775 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह गांजा उड़ीसा से लखनऊ लाया गया था और इसे शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाना था। जानकारी के मुताबिक इस खेप की डिलीवरी नगराम क्षेत्र के करोरा गांव में होनी थी।

एसटीएफ और निगोहां पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजे की खेप को बरामद कर लिया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा बड़े स्तर पर तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है।

Next Story