उत्तर प्रदेश

Lucknow: उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ

Admindelhi1
8 March 2025 11:37 AM IST
Lucknow: उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ
x
"एक का स्थानांतरण आदेश निरस्त"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण का सिलसिला जारी है। हाल ही में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। शुक्रवार को एक बार फिर दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया, जबकि एक आईएएस अधिकारी का पूर्व में हुआ ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया।

डॉ. पूजा गुप्ता का ट्रांसफर आदेश हुआ रद्द

आईएएस अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता का स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है। वह वर्तमान में गाजियाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं और इस आदेश के बाद अब अपने पद पर बनी रहेंगी।

इन दो आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

आईएएस राम केवल को सचिव, राजस्व विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

आईएएस आर. जगत साईं को चंदौली का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के इस सिलसिले में आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों के तबादले संभव हैं।

Next Story