- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: सपा बूथ...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: सपा बूथ अध्यक्ष की हत्या में शामिल दो हत्यारोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
5 March 2025 2:33 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : जिले के लाइन बाजार थाने की पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के बूथ अध्यक्ष राजेश यादव उर्फ नाटे की हत्या में शामिल दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक सह क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लाइन बाज़ार पुलिस ने परियावा गॉव में राजेश यादव उर्फ नाटे की हत्या की घटना का 24 घण्टे के अंदर अनावरण करते हुऐ मुख्य आरोपी राहुल यादव व मुखबिरी करने वाले कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।
गौरतलब है कि तीन मार्च की रात 8 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गॉव के सपा बूथ अध्यक्ष राजेश यादव उर्फ नाटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने इस वारदात के दोषियों को पकड़ने के लिये पुलिस टीम का गठन किया था।
TagsLucknow सपा बूथ अध्यक्षहत्या शामिलदो हत्यारोपी गिरफ्तारLucknow SP booth president involved in murdertwo murder accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





