उत्तर प्रदेश

Lucknow: पीसीएस अफसरों के तबादले आदेश जारी

Admindelhi1
30 Jan 2026 4:03 PM IST
Lucknow: पीसीएस अफसरों के तबादले आदेश जारी
x

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार राकेश कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा के पद से हटाकर एडीएम वित्त एवं राजस्व, हमीरपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, अनूप कुमार मिश्रा को विशेष कार्य अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा बनाया गया है।

इसके अलावा राजेश कुमार को एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर से एडीएम नागरिक आपूर्ति, कानपुर नगर के पद पर तैनाती दी गई है। प्रतीक्षारत महेश प्रकाश को एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), गोंडा नियुक्त किया गया है। अजय कुमार को एसडीएम, कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद बनाया गया है।

Next Story