- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: बड़ा मंगल पर...
Lucknow: बड़ा मंगल पर ट्रैफिक प्लान तैयार, इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

लखनऊ: शहर में बड़ा मंगल पर प्रमुख मंदिरों व अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नया एवं पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज व हनुमान सेतु मंदिर पर मुख्य रूप से मेले का आयोजन होगा। इसलिए सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात मेला खत्म होने तक पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने सोमवार देर शाम को दी। यह व्यवस्था प्रत्येक बड़ा मंगल पर लागू रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबन्धित मार्ग पर एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सूचना देनी होगी।
यहां रहेगी रोक
- सीतापुर रोड से रोडवेज व सिटी बसें पुरनिया एवं डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला व आईटी चौराहा की तरफ।
- कैसरबाग व हजरतगंज की ओर से भारी वाहन सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की तरफ।
- कुर्सी रोड की ओर से विष्णुपुरी कालोनी व हीवेट पालीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की ओर।
- आईटी चौराहा से रोडवेज व सिटी बसें विवेकानंद पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की तरफ।
- अलीगंज सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर।
- आईटी व निरालानगर से निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर।
- छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर रोक।
- साईं मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से कपूरथला चौराहा की ओर।
- अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर ।
- सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कट से हनुमान सेतु की तरफ।
- आईटी चौराहा की तरफ से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ।
- क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ।
- मोतीमहल तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ।
यहां से जाएं
- ये वाहन मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीमनगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग होकर।
- ये वाहन सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाएं डालीगंज व पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होकर।
- ये यातायात हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग होकर जाएगा।
- ये बसें अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होकर।
- ये वाहन सहारा टावर तिराहे से दाएं 50 मीटर आगे तिराहे से बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाएं निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए।
- निरालानगर तिराहे से बाएं चौराहा नंबर आठ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होते हुए।
- वायरलेस चौराहा से सेन्ट्रल बैंक होकर।
- ये वाहन तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टॉवर होकर।
- ये वाहन अल्कापुरी ओवरब्रिज, चौराहा नंबर आठ होकर।
- ये वाहन शालीमार कट दाएं होते।
- ये वाहन डालीगंज पुल चौराहा व निशातगंज होकर।
- ये वाहन क्लार्क अवध तिराहा से सुभाष चौराहा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, एसबीआई होकर।
- ये वाहन मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा से सुभाष चौराहा होकर।
- पीएनटी बालू अड्डा, सिकंदरबाग की तरफ से हनुमंतधाम मंदिर जाने के लिए मोतीमहल तिराहा, एसबीआई तिराहा से सुभाष व परिवर्तन चौक से क्लार्क अवध तिराहा होकर।
बड़े मंगल की पूर्व संध्या पर हुई भजन संध्या, सजी झांकी
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की पूर्व संध्या पर डालीगंज स्थित अतुल चौराहा के पास 16वां बालाजी महाराज के जागरण पर भजन संध्या, झांकी एवं प्रसाद वितरण का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कमेटी के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया कि बाला जी महाराज का भव्य, दिव्य, अलौकिक दरबार सजाया गया जिसमें राम दरबार के साथ बाला जी महाराज, शक्ति स्वरूपा माता को विराजमान कर विधि विधान से पूजन कार्य कराया गया।
लकीराज एवं ग्रुप ने शिव स्तुति, हनुमान लीला, सुदामा चरित्र और माता रानी की झांकी प्रस्तुत की। उपाध्यक्ष दिव्यांशु वर्मा ने बताया कि द्वितीय मंगल 20 मई को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संरक्षक घनश्याम दास अग्रवाल, पवन तलवार, मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऋषि कपूर, मीडिया प्रभारी तरुण जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।





