उत्तर प्रदेश

Lucknow: तीन युवकों ने किशोरी को शराब पिलाकर किया गैंगरेप

Admindelhi1
16 Sept 2024 10:44 AM IST
Lucknow: तीन युवकों ने किशोरी को शराब पिलाकर किया गैंगरेप
x
तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज

लखनऊ: राठ थानाक्षेत्र में देर रात 16 वर्षीय किशोरी को शराब पिलाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी ने 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंची. पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

पीड़ित किशोरी की बहन ने बताया कि 28 की शाम करीब सात बजे के आसपास उसकी बहन को सभासद लिखी हुई बाइक से तीन युवक धोखे से जलालपुर-सरसई मार्ग की ओर ले गए. खेत में ले जाकर तीनों आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इनके चंगुल से छूटी बहन ने यूपी 112 पुलिस को फोन किया. पुलिस ही उसे लेकर रात में थाने पहुंची. जिसके बाद वह लोग थाने आए. एसएचओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की बहन की तहरीर पर शिवम, नवीन महाराज निवासी बुधौलियाना और अनवार निवासी बजरिया के विरुद्ध गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गई है. तीनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.

न्याय न मिला तो लखनऊ तक जाएंगे: पीड़िता की बहन का कहना है कि रात में ही उसने पुलिस से घटनास्थल पर चलकर जांच करने को कहा था, लेकिन कोई नहीं गया. स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से नाखुश पीड़िता की बहन ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह लखनऊ तक जाएगी.

Next Story