उत्तर प्रदेश

Lucknow: बाइक सवार तीन युवकों ने युवती से तीन किमी तक की छेड़छाड़

Admindelhi1
24 Aug 2024 12:21 PM IST
Lucknow: बाइक सवार तीन युवकों ने युवती से तीन किमी तक की छेड़छाड़
x
विरोध करने पर युवकों ने दोनों की पिटाई की

लखनऊ: मटियारी में रात अपने दोस्त के साथ घूमने निकली युवती के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की. विरोध करने पर युवकों ने दोनों की पिटाई की. जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने करीब तीन किलोमीटर पीछ कर इंदिरा नगर के कलेवम तिराहे के पास फिर घेर लिया. यहां मार पीट कर युवती के साथ छेड़छाड़ की. महिला हेल्पलाइन पर शिकायत करने के लिए फोन निकाला तो आरोपित छीनकर भाग निकले. पीड़िता की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी इंदिरानगर निवासी दुर्गेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

बाराबंकी निवासी पीड़िता के मुताबिक वह इन्दिरानगर के संतपुरम मे रहकर निजी कंपनी में काम करती थी. पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया कि देर रात वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकली थी. वह मटियारी के पास पहुंचे ही थी तभी उल्टी दिशा में बाइक सवार तीन लड़के आ रहे थे. बाइक भिड़ते- भिड़ते बची. इस पर उसने विरोध जताया तो तीनों बाइक से उतरकर उसके दोस्त की पिटाई करने लगे. उसने बीच- बचाव की कोशिश की तो आरोपितों ने छेड़छाड़ कर उसकी भी पिटाई कर दी. इसके बाद वह दोनों किी तरह वहां से भगा लिए. इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दज्र कर लिया गया है. जाचं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बेखौफ युवक बाइक से करते रहे पीछा, अभद्रता की

युवती के मुताबिक वह अपने दोस्त के साथ बाइक से कलेवा तिराहे के पास पहुंची. उसने देखा कि बाइक सवार तीनों युवक पीछा करते हुए आ रहे हैं. इस बीच तीनों ने बाइक ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया. उन्होंने अभद्रता करनी शुरू कर दी. विरोध करने पिटाई कर मोबाइल फोन भी छीन लिया. पीड़िता राजधानी में एक निजी कंपनी में काम करती है.

Next Story