- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : घर में शराब...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : घर में शराब पिलाने से किया मना तो युवक को छत से फेंकने वाले तीन गिरफ्तार
Tara Tandi
26 May 2024 5:34 PM IST
x
लखनऊ : मदेयगंज के रूपपुर खदरा में एक युवक को मोहल्ले के कुछ दबंगों ने घर की छत से नीचे फेंक दिया। नीचे खड़े आरोपियों ने फिर युवक को बेरहमी से पीटा। घटना में युवक को गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
रघुवंशी बिल्डिंग के पास रंजीत यादव अकेले रहते हैं। घर में ही परचून की दुकान थी। उनके मुताबिक मोहल्ले के निक्की, साकेत, अमित और गौतम अक्सर दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पीते थे। परेशान होकर माहभर पहले दुकान बंद कर दी। आरोपी घर में बैठकर शराब पीने का दबाव डालने लगे तो उन्होंने मना कर दिया।
आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे सभी आरोपी घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा। रंजीत ने छत से चढ़कर देखा तो आरोपी नशे में थे। डर के चलते रंजीत ने दरवाजा नहीं खोला। एक आरोपी युवक उनकी छत पर चढ़ आया और मारपीट करते हुए रंजीत को छत से नीचे फेंक दिया। नीचे खड़े आरोपी उनको पीटने लगे।रंजीत ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने रंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया। रंजीत ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
रंजीत के साथ हुई घटना उनके घर के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। 42 सेकंड के वीडियो में आरोपी पहले छत पर मारपीट करते और फिर रंजीत को छत से नीचे फेंकते दिख। नीचे खड़े आरोपी रंजीत को लात से मारते नजर आए। इस दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट जैसे मामूली धारा में केस दर्ज किया है।
Tagsशराब पिलानेकिया मनायुवक छत फेंकातीन गिरफ्तारServed liquorrefusedyouth threw roofthree arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





