उत्तर प्रदेश

Lucknow: जून माह से इस बार मानसून में औसत से 108 % अधिक होगी बारिश

Admindelhi1
28 May 2025 2:34 PM IST
Lucknow: जून माह से इस बार मानसून में औसत से 108 % अधिक होगी बारिश
x

लखनऊ: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि जून में देश भर में बारिश 166.9 मिमी के दीर्घावधि औसत से 108 प्रतिशत अधिक होने की संभावना है। हालांकि देश के कुछ दक्षिणी हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने भारत में जून में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है, जो दीर्घावधि औसत का 108 प्रतिशत होगी। यह साल 2025 के मानसून की शुरुआत का संकेत है, जो 16 वर्षों में सबसे पहले है। आईएमडी के अनुसार, जून में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, जो दीर्घावधि औसत का 108 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। 2024 में भारत में 934.8 मिमी वर्षा हुई थी, 2023 में 820 मिमी वर्षा हुई थी, जो औसत से 94.4 प्रतिशत अधिक थी। आईएमडी ने कहा कि पूरे मानसून के दौरान देश में 87 सेमी की दीर्घकालिक औसत बारिश का 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम0 रविचंद्रन ने कहा कि इस मौसम में मानसून कोर जोन में सामान्य से अधिक लंबी अवधि के औसत का 106 प्रतिशत से अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक ने कहा कि जून से सितंबर तक देश में औसत 87 सेमी तक 106 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

Next Story