- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: चोरों ने छह...

लखनऊ: कस्बे के सरदार पटेल नगर में करीब आधा दर्जन चोरों ने की रात कई घरों मे धावा बोला, लेकिन उनको केवल एक ही घर में सफलता मिल पाई. चोरों के आने की आहट पाकर ग्रामीणों ने दौड़ा लिया. जिससे चोर जान बचाकर भाग निकले. इसके पहले एक महिला के मकान से नकदी समेत गहने चोरी करने में चोर कामयाब रहे.
सरदार पटेल नगर कुर्मी का डेरा में रहने वाली बेवा चंदावती पत्नी कमलेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर चोरी से अवगत कराया है. बताया कि की रात वह अपनी दो बेटियों के साथ कमरे में सो रही थी. आधी रात करीब एक उसके घर में घुसे चोरो ने कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी बंद कर दी. इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने व 15 हजार रुपये नगद पार कर दिया. चोर कुछ बर्तन भी ले गए है. यहां के बाद चोरों ने पुरुषोत्तम सिंह के मकान में चोरी करने का प्रयास किया. लेकिन यहां कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद सुंदरलाल सिंह के घर में जैसे ही चोर अंदर पहुंचे तो वहां बैठे पालतू कुत्ते ने जोर-जोर से भौकना शुरू कर दिया. जिससे मकान मालिक समेत अन्य सदस्यों की नींद खुल गई. सभी ने चोरों की आहट पाकर ललकारा और शोर मचाया. शोरगुल सुनते ही पड़ोसी भी घर के बाहर निकले और चोरों को दौड़ा लिया.
युवाओं को स्वरोजगार के लिए चलाएं अभियान: ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की सफलता के लिए एमएसएमई विभाग ने कमर कस ली है. विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने अधिकारियों को युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री यूपी दिवस देश के सबसे बड़े ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे. इसके तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को और 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज और गारंटी पांच लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है.अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए बैंकों और उद्योग विभाग के जनपद एवं परिक्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की.





